Skip to main content

Posts

चाँद

चाँद के साथ चाँदनी खिलखिलाती रही  तेरे बहाने से खुशियाँ दरीचे से आती रही  तू सहर सा मेरे दर को रोशन करती रही तू मेरे घर में चाँद बन के जगमगाती रही  वो खूबसूरत सा चेहरा ईद सा चाँद ही रही इसी बहाने "अरु"बहार बन के वो आती रही आराधना राय

नज्म

    नज्म इश्क़ कि बाते सभी करते है क्या जाने   दिल अपना के रखते है क्या वो क्या जाने इश्क़ का जादू है मिराज़ है धोका क्या जाने मर कर जीते  है रस्म ए अदायगी क्या जाने आग सीने में लगी है दिल का तमाशा क्या जाने  दो बूंद थे दिल के छलक गए वफा  के नाम क्या जाने वो खाक उड़ाते है, रास्तों पर क्यू  कहाँ क्या जाने हम उनको दुआ देते है,रह रह कर अरु क्या जाने नज्म आराधना राय अरु नज्म में भार तोल माप होता है पर रदीफ और काफिया नहीं

दिन ढले तो रात मेरी रो जाती है

 गोया की ग़ज़ल हूँ खामोश सी रहती हूँ तेरे आस- पास हूँ मगर गुम सी रहती हूँ दुखतर सा दुख लिए दो शीज़ा कहती हैं रात होते हीदिन की परेशनी है दिन ढले तो रात मेरी रो जाती है, जिंदगानी का सफर रो रो कर जीने वालो हँस से दाने चुगते है, मंटो की लिखी किताब हूँ .पाथेर पांचाली भ्रमकीताब हूँ य चंदरबरदाई की गाथा ऐ सनम बता कौन हूँ चंदकांता............... घात की गहराई रोमियो- जूलियट............................\आराधना राय अरु

ग़ज़ल ---------

साभार गुगल    इश्क में किसने कैसा सवाल रखा है    सिर्फ मजबूरियों को उछाल रखा है     तुझे पा कर भूल जाना नसीब गर है      ज़ख़्म खा कर दिल को बहाल रखा है         उसकी रुसवाई मेरी रुसवाई बनी है    यही कह कर खुद को संभाल रखा है    बीते लम्हों को दिल से लगा रखा है    पूछ हमने कैसे तिरा ख्याल रखा है    रकीब ने घर का रास्ता देख रखा है  "अरु"  परेशनियों को हमने मोल रखा है     आराधना राय "अरु"    मोल--- खरीद   रकीब ---- दुश्मन

क्यू है

साभार गुगल क्यू है ------------------------------------------------- ये कहानी नहीं हक़ीक़त है मुझे तू सुनाता क्यू है दिल के राज़ तू अपने होठो पे खुद लाता क्यू है कुछ मज़बूरी रही होगी उसकी  बहलाता क्यू है चोट दिल पे थी लगी खुद  से वो छुपाता  क्यू है  बात नहीं  उस से  तो जुड़ा सिलसिला  क्यू है  बुत सा बना कर  छोड़ दिया  उसे भूल जाता क्यू है कौन सी बात है खता अपनी हर बार दोहराता क्यू है आराधना राय "अरु"

जिंदगानी

साभार गुगल  नज़्म------------ मिट्टी में पल रही है हसीन जिंदगानी कंधो पे उसके है कितनी ज़िम्मेदारी वक्त ने दिखाई हमको अजब हक़ीकत जो जानते है सब कुछ उनसे हुई दुश्वारी तुम मानो या ना मानो हमको यही यकीं है अपनों में रह कर तूम कुछ कर लो पर्दादारी जो साथ तेरा निभा दे बावफा के बेवफ़ा है रखना साथ उसके तू थोड़ी सी ईनामदारी आराधना राय "अरु"

सनम

साभार गुगल नज़्म बगेर रदीफ और काफिए कि लिखी जाती है---और एक उन्वान पे लिखी जाती है   सनम -------------------------------------------------- आज जान पे बन आई है सनम आग सीने में लगी गई है सनम पत्थर दिल लिए बैठे है सनम किस से खेल कर बैठे है सनम मय मीना और मैखाना लिए है फिर तुझे ही हम खोजते है सनम रात  का दिन पर पहरा है कायम  हम बस तुझे ही  देखते है सनम आराधना राय "अरु"
एक नजर मैं भी पाना चाहती हूँ--- गज़ल अपनी पूर कहना चाहती हूँ---------- गीत बन कर लब पे आना चाहती हूँ मुस्कुरा कर तुझ को पाना चाहती हूँ चाक दामन कर अपना क्या दिखाऊँ इश्क़ रब है नहीं आज़माना चाहती हूँ राज़ ए दिल अपना बताना  चाह्ती हूँ अश्क तेरे कांधो पर बहाना चाहती हूँ तेरे आँगन मे दिया अपना जला कर रोशनी  बन  तिरे घर में आना चाहती हूँ तेरे सजदे में खुदाया  आकर गिरा हूँ दुआ बन के लब पे आना चाहती हूँ सारी दौलत इक तरफ रखकर "अरु" माँ  के आँसू रोज़  पीना चाहती  हूँ आराधना राय अरु

ग़ज़ल गैर मुरदफ ग़ज़ल --- बिना रदीफ कि ग़ज़ल

सखी गीता के नाम साभार गुगल              उन से हटती नहीं अब मिरी नज़र        चुभ रही है दिल में कांटे सी गज़र               तिरे गावँ कि छांव को छोड़ कर           चल पड़े हम अपना मुँह मोड़ कर          अहले गमों को देख कर रो पड़े         बिखर गए जज्बात इधर - उधर                रंग बिखर गए हर तस्वुरात के           तस्वीर बनाई नहीं तिरी दिल हार              जिंदगी चलती रही खामोश इधर           आ गए साथ मेरे बन कर रहबर                   उन के इकरार कि किसको खबर         जिनका रोना  भी आता नहीं नज़र              उन से हटती नहीं अब मिरी नज़र        चुभ रही है दिल में कांटे ...

बात नज़्म

बात ============================== बात है राज़ क्या यू बताये अपना ये हकीकत है वो मानते है सपना कौन कैसे जाने कब जी ही जाता है कौन मुक़दर को यू ही आज़माता है मुझे साहिल कभी यू मिले ही नहीं समुंदर मैं डूबी यू ही चली जाती हूँ हम जिए या ना जीये तेरे अरमान में ज़िन्दगी अपनी रौ में बही ही जाती है कल का सामान बांध ले तू बस अभी आज कि रुखसती "अरु" हुई जाती है आराधना राय

ग़ज़ल

  साभार गुगल बीता लम्हा था क्यों याद करे  किससे जीने कि फरियाद करें  गम मिला जिन्हें उम्र भर मिला  घर उनका खुशियों से शाद करें  दर्द ए दिल का आज मातम करें कल नए सपनों को हम साद करें उठे हो हाथ दुआ के लिए गर तिरे बद्ददुआ दे कर ना कोई बरबाद करें आराधना राय "अरु"

ग़ज़ल

तिरे गम को चुप चुप  हम पीते है दिल के खून से अपने मुहँ धोते है बड़े नाज़ से उठाए जिन के नखरे बिछड कर उन से आज हम रोते है रंज इतने ना थे जिन पर दिल रोया रूठ कर जितने हम हबीबो को खोते है उठ कर चले जाते बज़्म ए गम से तेरी मुड़ कर ना पूछते तिरे गम क्यों ढोते है आराधना राय अरु

ग़ज़ल

साभार गुगल तिरे गम में मिली जग हंसाई है दिल को राहत कब मिल पाई है जान मेरी जान पर बन आई है किस्मत में मिली हमें रुसवाई है ये तिश्नगी भी किसे रास आई है गम -ए  दिल ने पाई तन्हाई है मिरे चेहरे पे अजब रंगत छाई है आब ए हयात  बन तू मुस्कुराई है आराधना राय "अरु"

नज़्म

रोज़ खून से जिंदगी नहाती रही है दो निवालों के लिए बंटती रही है अंदर बाहर घर में पिसती रही है जिंदगी घाव सी तू रिसती रही है ज़िस्म में बस टीस सी उठ रही है बे बात कसौटी पर कसती रही है रात दिन  कसमसाती रह गई है इंतजार किस का करती रही है जिंदगी दो पाटों में बंटती गई है जिंदगी तू मुझे कहाँ मय्सर हुई है टुकडों - टुकड़ों में मिलती रही है आराधना राय "अरु"

कविता अतुकांत

जो नहीं मिला  उस कि तलाश में सब है ताश के घर में सब  के सब बंद है पुरजे- पुरजे हो कर  अभी बिखरा है जोड़ -जोड़ कर पैबंद  सा सीते है सभी मर कर भी ख़ुश ही  इस दुनियाँ मैं कागजों का व्यापार  ढूंढते है सभी सोचते है पैसो से खरीद  ली दुनियाँ इश्क़ भी खरीदते है  वही ना जाने किसकी  मजबूरियों को प्रेम, इश्क, वफ़ा का  नाम दिया उसे खरीद कर ना जाने किस  दिल के साथ खिलवाड़ किया प्रेम , ढाई शब्दों का ही सही लेकिन करोड़ों में नहीं बिकता अभी क्योकि इस दुनियाँ मैं राधा-कृष्ण सा प्यार नहीं मिलता कभी आराधना राय "अरु" जो नहीं मिला वो एतबार ढूंढते है  अपना खोया हुआ विश्वास ढूंढते है 

नग्मा प्यार का

साभार गुगल फूलों से सुना नग्मा प्यार का हाल सुनाया सबा ने इज़हार का --------------------------------------------------------------------------------- लम्हा दर लम्हा गुज़रा तूफान का दिलों के बीच रिश्ता क्या इकरार का --------------------------------------------------------------------------------- शज़र पे बरसा आफताब आग का कितना तवील था मौसम इंतजार का --------------------------------------------------------------------------------- सफर सुहाना रहा घटा से मेहताब का कली ने सीखा तराना दिल के क़रार का --------------------------------------------------------------------------------- जलता रहा दिया मेरी टूटी दीवार का रात भर अश्क बहा उसके इंकार का --------------------------------------------------------------------------------- खिज़ा ने किया है रुख ठंडी हवाओं का नीद में चुनते रहे ख्वाब इसरार का --------------------------------------------------------------------------------- वो बनाता रहा बहाना इक्लाक़ का रास ना आया "अरु" मौसम खार का आराधना राय "अरु"

गीत---- नज़्म

आपकी बातों में जीने का सहारा है राब्ता बातों का हुआ अब दुबारा है अश्क ढले नगमों में किसे गवारा है चाँद तिरे मिलने से रूप को संवारा है आईना बता खुद से कौन सा इशारा है मस्त बहे झोकों में हसीन सा नजारा है अश्कबार आँखों में कौंध रहा शरारा है सिमटी हुई रातों में किसने अब पुकारा है आराधना राय "अरु"

ग़ज़ल--------मुलाकात

           साभार गुगल     तेरी मिरी पहली  मुलाक़ात है     जिंदगी प्यार कि सौगात है      कहगे न लब आँखों ने कही      कुछ कहे अनकहे ज़ज्बात है      रह गई इन फिजाओ में कहीं      आधी- अधूरी सी  हर बात है     बढ़ गयी दुश्वारियाँ मिरी कहीं     खुद से उलझते हुए ख्यालात है     चाँद , तारों  की फलक ने कही      मुड़ के तू  देख कैसी बारात है     अहले दिल मान जायेगे कहीं     आज राहों में बिछ रही बिसात है     दिल को तुझ से निस्बत है "अरु"     इक नई रिवायत कि शुरुआत है  आराधना राय "अरु"     

नज़्म ------------समाती रही

साभार गुगल वक्त कि धार पर मैं बहती  रही वो समुंदर था उसमे समाती रही दिल कि बातें  तेरी लुभाती रही हाल  ए दिल  अपना छुपाती रही गीत लबों से तेरा गुनगुनाती रही याद आ - आ कर तेरी तडपाती रही धड़कने दिल कि मेरी बताती रही  पास हर धड़ी तू है मेरे जताती रही जिंदगी मौत बन  करीब आती रही दिल से जां का रिश्ता निभाती रही ठहरे पानी में अक्स रोज़ देखती रही बात बनती बिगड़ती अरु देखती रही आराधना राय "अरु" وقت کہ کنارہ پر میں بہتی رہی وہ سمندر تھا اسمے سماتي رہی دل کہ چیزیں تیری مشابھت اختیار رہی حال اے دل اپنا چھپاتا رہی نغمہ لبوں سے تیری گنگناتی رہی یاد آ - آ کر تیری تڈپاتي رہی دھڑکنے دل کہ میری بتاتی رہی   پاس ہر دہی تو ہے میرے جتاتي رہی زندگی موت بن قریب آتی رہی دل سے جاں کا رشتہ ادا کرتی رہی ٹھہرے پانی میں عکس روز دیکھتی رہی بات بنتی بگڑتی ار دیکھتی رہی آرادنا رائے "ار"  

नज़्म जिंदगी

साभार गुगल नज़्म जिंदगी मेरी ग़ज़ल हुई तुझसे बिछडने के बाद रात कि मेरे सहर न हुई चाँद निकलने के बाद दिल ने सिर्फ तेरी सुनी अश्क बार होने के बाद मर्ज़ मेरा लाइलाज रहा दिले- बर्बाद होने के बाद आँच दिल को जलाती रही दीप की लो बन जाने के बाद जिंदगी मुझे म्यसर ना हुई तिरे चले जाने के बाद सुनी अनसुनी  सब रह गई  "अरु"  शबे जिंदगी चले  के बाद आराधना राय "अरु"