Skip to main content

गुल







गुलों से ना पूछ तू  यू ही  मुस्कुराने का सबब
उन की फ़ितरत ही कुछ ऐसे नसीब की होती है

फिज़ा उन से महके बस ये  ख़्वाहिश है उनकी
चंद लम्हों में उनकी ये हसरत भी पूरी होती है

सबा हँसा कर जाती है ये मालूम है उनको  भी
एहसास के लम्हों कि उम्र "अरु " कम होती है
आराधना राय  "अरु"
Aradhana ©    
----                      ------------------------------------

सबा - breez , हवा
  

Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))