Skip to main content

प्रयाण


हिमालय की चोटी आवाज़ देती है
रगों में नया सा ये उन्वान देती है
----------------------------------------------
रातों को जग कर प्रहरी सा वो  अटल रहा
जिसका सीना सदा ही देश के लिए सजा
जिसका लहु गंगा सा बह कर पवित्र हुआ
हे  वीर आर्येवत पर तुम सदा विजित रहो
रण में शौर्य -पताका तुम फहराते ही रहो
देख आसमां से कोई शत्रु फिर से आए ना
कोई चिंगारी दिखा फिर अब भाग पाए ना
सज़ग ,धीरता से अब तुम भी प्रयाण करो
आराधना राय "अरु" 
   



Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"