Skip to main content

क्या देती


साभार गुगल



मैं तुझे इस दिल के सिवा क्या देती
अधूरी बची ज़िन्दगी उधार क्या देती

तुम एक हसीन सहर की बात करते हो
मैं तुम्हें उदासियों कि शाम क्या देती

मेरे मुक्क़दर में रोशनी ही  कुछ कम थी
मैं तुझे अंधेरों के सिवा यू भी क्या देती

तुम वफ़ा के मायने समझा गए मुझको
मैं उलझे हुए ज़ज़्बात के सिवा क्या देती
आराधना राय












Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))