Skip to main content

अदा मुस्कुराने की



दूर से सुनते है आहट तेरे ही  आने की 
ज़िंदगी कि ये भी अदा है मुस्कुराने की 

अब भरम का भी भरम  नहीं मुझको 
तू मेरा अक्स है ये बात नहीं बताने की 

काँटों पे चलना है और जीना है मुझको 
मुझे पता है क्या चाल है इस ज़माने की 

तुम करोगे जब भी बात इस ज़माने की 
हम भी आग़ाज़ करेंगे किसी फ़साने की 
कॉपी राइट @ आराधना राय 

Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))