Skip to main content

तेरी हर बात


साभार गुगल इमेज़ 
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
तेरी हर बात पर एतबार है क्यू  मुझे
ज़िन्दगी तू फिर मिल गई राह में मुझे

गीत कोई अधूरा गा कर होंठ चुप हो गए 
तेरी ही रूह हूँ अब तो  महसूस कर मुझे

सदियों से हूँ यही  ही किसी इंतज़ार में
ख़्वाब हूँ पलकों से अपनी चुन ले तू मुझे

वक़्त कि दीवार पे टिकी एक तस्वीर हूँ
मैं तेरा ही तसव्वुर हूँ ये बात याद हैं मुझे
  आराधना राय 

Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))