Skip to main content

अमृत रस









सुन रहे है हम सुन रहा है तू 
साथ चल मेरे कह रहा है तू 

नैन ये कहे प्रीत कर रहा है तू  
सुख कि आस में ज़ी रहा है तू

जीवन अमृत सा पी रहा है तू
आँखों में मधुरिम रस बसा तू

प्रीत कि नौका चले कह रहा तू
 ज़िन्दगी कि फिज़ाओ में भी तू

समुंदर मंथन का जीवन सार  तू
विष को जीत अब अमृत रस  पी

मन में बस रहा सुगंध कि तरह ज़ी
तेरे उजाले बड़े निराले कह रहा है तू 

आराधना राय 

Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))