Skip to main content

होली




आज होली ना खेलेंगे तुम संग
गुलाल अबीर सोहे ना अब  रंग
आज मारो ना मोहे यू  पिचकारी
नैनों से भीगी है मोरी पूरी साडी

कोई भाए ना मोहे अब  बृज में
रंग फीके सभी , इन के संग में
कहा श्याम छिपे , हो  कुंज में
मैं ढुढ़ू तुम्हें , सब गलियन में

मैंने प्रीत की रीत जो निभाई
अंसुअन की माला भी पहनाई
अब श्यामा ही डालेंगे रंग ये
जो ना छूटे कभी ऐसा संग ये

 होली की शुभ कामनाओं के साथ
आराधना
copyright : Rai Aradhana ©









Comments

Popular posts from this blog

कैसे -कैसे दिन हमने काटे है  अपने रिश्ते खुद हमने छांटे है पाँव में चुभते जाने कितने कांटे है आँखों में अब ख़ाली ख़ाली राते है इस दुनिया में कैसे कैसे नाते है तेरी- मेरी रह गई कितनी बातें है दिल में तूफान छुपाये बैठे है  बिन बोली सी जैसे बरसाते है

आना

घर भले ही खाली हाथ आ जाना गुज़रा वक्त तूम साथ ले आना हमने जाना नही तुमने माना नहीं कब हुई दोस्ती हमने पहचाना नहीं आसमान मेरे सर पर हमेशा रहा छांव एक टुकड़ा सही संग ले आना जब भी आना मेरे घर तूम ही आना सोई सी  इस नज़्म को बोल दे जाना आराधना राय "अरु"

श्रद्धांजलि

मेरा बचपन ही साथ लें गए पिता मेरे तुम ईश्वर हो गए मेरे जीवन के वातायन बन मुझे अपने सपनें भी दें गए मुझे नव जीवन यू  देने वाले सागर तीरे ही   पार वो हो गए इस जीवन से विदा लेने वाले उस ईश्वर के कण में खो गए (स्व श्री कैलाश चन्द्र शर्मा  को नमन ४ बरसीं पर))